spot_img
Homeमुंबई21 मंजिला ईमारत में आटोमेटिक पार्किंग सिस्टम

21 मंजिला ईमारत में आटोमेटिक पार्किंग सिस्टम

मुंबई (सं. भा.) अभी तक विदेशों में लिफ्ट द्वारा कारों को पार्किंग एरिया में पहुचाया जाता था लेकिन अब यह सुविधा पहली बार मुंबई में भी शुरू हो गई है। दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी स्थित भूलाभाई देसाई रोड पर मनपा ने 21 मंजिला ईमारत में आटोमेटिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। पार्किंग की समस्या से जूझ रही मुंबई के लिए खुश खबरी है। बीएमसी ने इस समस्या को दूर करने के लिए अब पहला स्वयंचालित रोबोटिक पार्किंग व्यवस्था शुरू की है। महालक्ष्मी मंदिर स्थित भूलाभाई देसाई रोड पर 21 मंजिला वाहन पार्किंग का निर्माण किया है। मुंबई में यह पहली पार्किंग है जहां एक साथ सैकड़ों वाहन पार्क किए जा सकते हैं। मुंबई में जमीन की कमी के कारण सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा किया जाता है। सड़कों के किनारे वाहन खड़ा किए जाने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या पैदा होती है। खासकर दक्षिण मुंबई इलाके में पार्किंग करने के लिए लोगों को कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।

गलती से नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दिए तो उसे टोविंग कर ट्रैफिक पुलिस उठा ले जाती है जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छूटता है। मनपा इस समस्या से निपटने के लिए वर्टिकल पार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया था। महालक्ष्मी स्थित भूलाभाई देसाई रोड पर 21 मंजिला पार्किंग बनाई है जिसमें एक साथ 240 गाड़ियां खड़ी होंगी 21 मंजिल तक गाड़ियों को ले जाने के लिए लगी लिफ्ट प्रति घंटे 60 गाड़ियों को ले जा सकती है। लिफ्ट के माध्यम से बनाई गई पर्किंग में 80 प्रतिशत देशी सामग्री का उपयोग किये जाने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारसू ने दी।

24 घंटे पार्किंग की सुविधा

वेलारासू ने बताया कि यहां 24 घंटे पार्किंग की सुविधा रहेगी। भूलाभाई देसाई रोड पर बनाई गई पार्किंग में 4 स्वयंचलित टर्न टेबल लगाया गया है जिसमें वाहनों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को इस वर्टिकल पार्किंग का उद्धघाटन पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया उद्घाटन के अवसर पर महापौर किशोरी पेडणेकर आतिरिक्त मनपा आयुक्त पी वेलारासू एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि यह पार्किंग 24 घंटे शुरू रहेगी। इस वर्टिकल पार्किंग व्यवस्था में दो लिफ्ट लगाई गई है जबकि वाहनों को लाने के लिए दो अलग से लिफ्ट लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com