spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिडनी पेसेंटों के लिए वरदान बना 'बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर'

किडनी पेसेंटों के लिए वरदान बना ‘बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर’

  • ‘1000 मरीजों का किया फ्री डायलिसिस’

गोरखपुर (सं. भा.)  ‘बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर’ पर अब तक एक हजार मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया जा चुका है। यूपी के गोरखपुर सहित पूर्वांचल में डायलिसिस की कोई सुविधा नहीं थी। मरीजों को मजबूरन गोरखपुर या वाराणसी जाना पड़ता था। आरएन सिंह ने अपने पैतृक गांव भरौली में मुफ्त डायलिसिस सेंटर और 10 बेड का अस्पताल खोलने की घोषणा की थी, लेकिन दुर्भाग्य से उनका असामयिक निधन हो गया। उनके सपने को उनके पुत्र उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने पूरा किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों शुरू इस सेंटर पर करीब 1000 से ज्यादा लोगों का डायलिसिस किया जा चुका है। मरीजों की डायलिसिस करने वाले डॉ. वैभव पाठक, डॉ. नीलेश ने बताया कि यहां दो शिफ्ट में डायलिसिस की जाती है। वहीं अस्पताल की ओर से दीपक पाठक, आलोक यादव व सतीश कुमार की देख-रेख के लिए कटिबद्ध हैं। इस संबंध में संतोष सिंह का कहना है कि भविष्य में शिक्षा और चिकित्सा के अलावा इस पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com