मुंबई (सं. भा.) : महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड की लॉटरी में भाग लेने वाले आवेदकों की इंतजार की अवधि बढ़ती जा रही है। आवेदकों का घरों का सपना अब अगले महीने ही पूरा हो सकेगा। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 4,082 घरों की लॉटरी राज्य के विधानसभा सत्र के खत्म होने के बाद ही जारी हो पाएगी। लॉटरी के लिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मई से चल रही है। लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी म्हाडा लॉटरी जारी करने की तारीख जारी नहीं कर पा रही है।



