spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईबच्चों के साथ नहा रही बच्ची, स्वीमिंग पूल में डूबी, वसई की...

बच्चों के साथ नहा रही बच्ची, स्वीमिंग पूल में डूबी, वसई की घटना

मुंबई (सं.भा.)।  वसई के सागर रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार मालाड के मालवणी इलाके के लोग सपरिवार पिकनिक मनाने वसई के सागर रिसोर्ट गए थे। करौब २२ लोगों का ग्रुप पिकनिक मनाने गया था। जिसमें करीब आधा दर्जन बच्चे थे। डूब कर मरने वाली बच्ची का नाम आफिया था।

परिवार वालों ने बताया कि अन्य बच्चों के साथ आफिया भी स्वीमिंग पूल में गयी। अन्य बच्चों तो तैर रहे थे, जिससे इसके बारे में पता ही नही चला। अचानक रिसोर्ट में गए अन्य लोगों ने बच्ची को देखकर चिल्लाना शुरु किया। लोगों ने आनन फानन में बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आश्चर्यजनक रुप से रिसोर्ट में एक भी लाइफ गार्ड नहीं था। परिवार वालों का आरोप है कि लाइफ गार्ड होता तो संभवत: बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com