मुंबई (सं.भा.)। मुंबई हवाई अड्डा के कार्गो वाहनों के पार्किंग स्थल में कथित रुप से नकली बंदूक लहराने को लेकर ३५ वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना सात सून को तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से करीब एक किलो मीटर दूर पार्किंग स्थल पर हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज में नशे मे धुत मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को डराने की कोशिश करते हुए एक बंदूक लहराते हुए दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि आरोपी सुनील मेदगुने को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस २ मोटरसाइकिलों पर उसके साथ आए उसके ३ साथियों की भी तलाश कर रही है। मेदगुने बृहन्मुंबई नगर निगम में सफाईकर्मी के रुप मे काम करता है। उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।


