spot_img
Homeमुंबईबंद घर से लाखों की चोरी

बंद घर से लाखों की चोरी

मुंबई (सं.भा.)। तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित एक बंद घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण व नकदी चोरी कर चोर फरार हो गए।

शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मारुफ उमरखान (४३) निवासी सागर दीप अपार्टमेंट, रामरहीम नगर, गोखिवरे वसई (पूर्व) अपने परिवार के के साथ बाहर गया था। रात ११ बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और तिजोरी से सोने के आभूषण व नकदी गायब थे। मारुफ ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की। पुलिस को दी गई शिकायत में चोरी हुए सभी सामान की कीमत १ लाख ३९ हजार रुपए बताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com