spot_img
Homeमुंबईनहीं पूरा हुआ पानी पहुंचाने का वादा, घंटो बाद मिलता है...

नहीं पूरा हुआ पानी पहुंचाने का वादा, घंटो बाद मिलता है पीने का पानी

मुंबई (सं.भा.)। पालघर लोकसभा चुनाव के दौरान वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र ने एक – एक घरों तक पानी पहुंचाने की बात स्थानीय सत्ताधारी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी और भाजपा – शिवसेना महायुति के उम्मीदवार व पूर्व सांसद राजेन्द्र गावित जनता के बीच किये, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

बूंद – बूंद के लिए करनी पड़ती है मशक्कत

यह नजारा प्रतिदिन दोपहर के वक्त वसई विरार मनपा क्षेत्र के धानिवबाग, संतोष भुवन, विलालपाड़ा, गोवराई पाड़ा, श्री राम नगर, रीचट कंपाउंड आदि क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। छोटे – छोटे बच्चे कड़ी धूप के बाद भी घंटों मशक्कत कर पीने का पानी ला रही हैं, जबकि इस क्षेत्र के नेतागण चुनाव के दौरान क्षेत्र में किये गए भाषणों के माध्यम से आखिरी तक पानी पहुंचाने का दावा कर नजर आ रहे थे।

आज भी यहां के लोग बूंद – बूंद पानी के लिए दर – दर भटक रहे है। भीषण जद्दोजहद के बाद किसी प्रकार उन्हें पाने का पानी नसीब हो रहा है। पीने का पानी के लिए लोग गटर के बीच से गए पानी के पाईप लाइन से होने वाले लीकेज से छोटे बर्तनों में इकठ्ठा कर गैलन में भर कर २ से ३ किलोमीटर कच्चे व पथरीले रास्तों का सफर करने के बाद प्यास बुझा रहे है।

वसई विरार शहर अभियंता माधव जवादे ने बताया कि इस कार्य को अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ विलम्ब हुआ है। अब आगे बरसात के कारण भी कार्य में देरी होना संभव है।

माधव जवादे शहर अभियंता

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com