spot_img
Homeमुंबईज्यादा ब्याज का लालच दे बैंक मैनेजर ने बुजुर्ग से की ठगी

ज्यादा ब्याज का लालच दे बैंक मैनेजर ने बुजुर्ग से की ठगी

मुंबई (सं. भा) एक बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पर एक बुजुर्ग ने ठगी का आरोप लगाया है। बोरीवली पुलिस स्टेशन में 79 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद्र भरवाड़ा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ने एक निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पर आरोप लगाया है कि बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिलाने के झांसे में आरोपी ने उनसे एक करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसमें से सिर्फ 22.50 लाख रुपए वापस किए हैं। बाकी 77.50 लाख रुपए उसने नहीं लौटाए हैं। भरवाड़ की शिकायत पर बोरीवली पुलिस थाने में रिलेशनशिप मैनेजर जय मुकेश मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भरवाड़ा 2010 में सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति लाभ की रकम उन्होंने बैंक में जमा कराई थी। ब्याज की रकम से वे गुजारा करते थे। उनके दो बेटे हैं, जो अलग रहते हैं। बेटी अमेरिका में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com