- कांदिवली व ओशिवारा में मामला दर्ज
मुंबई (सं. भा.) : बदलापुर के एक स्कूल में दो मासूम बच्चियों के साथ हुए दुराचार की घटना के बाद लोगों द्वारा हुई हिंसक प्रतिक्रिया ने शासन – प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। अब ऐसी घटनाओं की शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस बिना किसी विलंब के शिकायत दर्ज कर ले रही है। दुराचार के ऐसे ही दो मामले कांदिवली और बोरीवली में शानिवार को घटित हुए। कांदिवली पुलिस के मुताबिक , यहां एक मदरसे में पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के के साथ एक अन्य नाबालिग लड़के द्वारा दुराचार करने की घटना सामने आई है। इसको लेकर कांदिवली पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना ओशिवारा की है जहां एक बिल्डिंग की सीढ़ियों पर वहां के सुरक्षा गार्ड ने 17 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार किया है।


