मुंबई (सं.भा.)। पालघर जिले में ४० वर्षीय व्यक्ति को उसके छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आरोपी रवीश सामब्रे अपने बाई शरद सामब्रे (३५) से किसी छोटी सी बात को लेकर नाराज था। अधिकारी ने कहा कि जब पीड़ित और उसकी पत्नी शनिवार को यहां वाडा तालुका में अपने घर की ओर जा रही थे, तो आरोपी ने गुस्से में उसे एक भारी लकड़ी से मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा ३०२ (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


