spot_img
Homeमुंबईडोंगरी के वहशी ने वडाला टीटी में बच्चे से किया दुष्कर्म, हुआ...

डोंगरी के वहशी ने वडाला टीटी में बच्चे से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

मुंबई (सं.भा.)।  वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विजय नगर में ७ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वडाला टी टी पुलिस ने २३ वर्षीय युवक को डोंगरी से गिरफ्तार किया है।

वडाला टी टी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सांगले ने बताया कि ७ जून दोपहर को जब बच्चा पर अकेला था। उस वक्त आरोपी ने अकेले होने का फायदा उठा कर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। बच्चे के माता पिता काम पर गए थे। काम से लौटने पर बच्चे ने आपबीती अपने माता –पिता को बतायी। परिजनों ने वडाला टी टी पुलिस स्टेशन में आरोपी फरीद अकबर चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

आरोपी डोंगरी में रहता है। विजय नगर में उसका रुम है जो उसने किराए पर दे रखा है। आरोपी पहले यहीं रहता था इसलिए यहां के लोगों से उसकी पहचान है। शिकायत दर्ज करने में देर होने की वजह से स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेराव किया। आरोपी की तरफ से बच्चे के परिवार पर सेटलमेंट करने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वडाला टी टी पुलिस ने आरोपी फरीद अकबर चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा ३७७,४५२, पास्को एक्ट की धारा ४,६,१२, के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com