मुंबई (सं. भा.) | अगर आप के यहां एसआरए स्कीम होनी वाली हो तो किसी बिल्डर की बातों पर भरोसा मत करना वरना आप के पांव के निचे रहनी वाली जमीन कब खिसक जाएगी पता नहीं चलेगा | सर छुपाने की जगह और रोजी-रोटी कमाने का जरिया तहस नहस हो जायेगा | यदि भरोसा न हो तो कांदिवली (प), लालजीपाड़ा लिंकरोड सीटीएस न. ४७१ / ए पर राज आर्केड होम्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हुए एसआरए स्कीम से सबक ले सकते हो | अभी न जाने कितने असली हकदार मकान-दुकान पाने के लिए संघर्ष कर रहे है |
बसंत सेठिया नामक बिल्डर पूरी स्कीम को अपनी उंगलियों पर नचा रहा है | जिसकी उंची पकड़ और पैसे के रुतबे का इतना कद बड़ा है जिसके खिलाफ राजनेता से अधिकारी तक मौन रहना पसंद करते है | स्कीम शुरू होने के पहले बिल्डर और सोसायटी के पदाधिकारी खूब सब्जबाग का सपना दिखाया था | कहा था सभी को मकान के बदले मकान और दुकान के दुकान मिलेगी | दुकान मालिकों को आश्वासन दिया था जहां आप की दुकान तोड़ा है वहा तो नहीं लेकिन आस पास में ही निचे दुकान मिलेगी | लेकिन ऐसा न करके बिल्डर ने दुकानदारों को निचे के बदले पहले महले पर दुकान दिया है | दुकानदार भाजीपाला,पानीपुरी,भेलपुरी, कपड़ा, किराना आदि दुकानों से ग्राहकों के बूते पेट पलते थे अब आसमान पर मिली दुकान में ग्राहक जाने से परहेज करने लगे है | लेकिन यहां कुछ लोगों को दुकान मिली भी जो बिल्डर और सोसायटी के हर बात को मानते रहे | सोसायटी के लोग अपने करीबियों की लाटरी लगाई है या जो उनकी मुट्ठी गरम किये | आज बिल्डर और सोसायटी के पदाधिकारी निहाल है और कई झोपड़ा धारक हलाल है | जग जाहिर है कि स्कीम में नियोजित जयभारत और साईंदर्शन एसआरए को.आ.हा.सो. के पदाधिकारियों ने एक बदले कई रूम पात्र कराया है | जिनकी शिकायतों के बाद भी एसआरए के को. आ. हा. सो. के पदाधिकारियों ने एक के बदले कई रूम पात्र कराया है। जिनकी शिकायतों के बाद एस आर ए के भ्रष्टअधिकारी कड़ी कारवाई में देर किये हुए है | कलक्टर और एसआरए के अधिकारी पूरी तरह से संदेह के घेरे में है लेकिन हमाम में सभी नगें कारवाई कौन करें ? और वह भी वसंत सेठिया के खिलाफ जिसके कई प्रोजेक्ट चलरहे हो | दीपावली, दशहरा और होली पर मिलने वाले गिफ्ट से उपर से निचे तक सब निहाल हो | सेठिया और उसके भागीदारों ने जमकर एसआरए और सेल में बुकिंग करके ठगने का काम किया है | प्रोजेक्ट प्रारंभ होने से पहले कई लोगों को दुकान मकान बेचे गए | उसके एलाटमेंट लेटर खरीदारों को बिल्डर के भागीदार ने दिए | फिर एकाद भागीदार को चालकी से फरार करके ठीकरा उसके सर फोड़ने की साजिश हुई | लाखो-करोड़ों का चूना बड़े बारीकी से खरीद दरों को लगा है | जिनकी गाढ़ी कमाई इस प्रोजेक्ट की घूंट बनी है, उनके गले के निचे पानी भी नहीं उतर रहा है | प्रोजेक्ट में लगे लोग कई मकान, दुकान और कीमती वाहन के मालिक बन बैठे है |


