spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में युवाओं ने दिखाई सेवा की मिसाल

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में युवाओं ने दिखाई सेवा की मिसाल

(मुंबई सं.भा.): मुंबई के कुर्ला स्थित महाराणा प्रताप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य कमलेश केलबायकर के निर्देश तथा गट निदेशक एम. पी. चव्हाण के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 50 प्रशिक्षणार्थियों और 8 निदेशकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कौशलाचार्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जी. बी. कोलापटे ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

शिविर के दौरान पालघर जिले के दुर्गम क्षेत्र जव्हार स्थित ‘प्रगति प्रतिष्ठान’ संस्था में विविध विकासात्मक कार्य संपन्न किए गए। मुख्य प्रवेशद्वार की मरम्मत और रंगाई-पुताई, 150 फीट जालीदार कुंपण (बाड़) का निर्माण, एक कक्षा कक्ष की संपूर्ण वायरिंग, कक्षाओं का रंग-रोगन, बाहरी कुंपण की मरम्मत, दीवारों की रंगाई, जल आपूर्ति व्यवस्था की दुरुस्ती, परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए गए। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान तथा संस्था में स्थापित 8 एसी की मरम्मत भी की गई।

शिविर के अंतिम दो दिनों में वडपाड़ा गांव की जिला परिषद विद्यालय में 450 फीट जालीदार कुंपण, सभी कक्षाओं में विद्युत समस्याओं का निराकरण, 200 फीट नल कनेक्शन और मुख्य जल टंकी से पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। 2 फरवरी 2026 को किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ शिविर का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com