spot_img
Homeमुंबईगोरेगांववासियों को बड़ी राहत— अब नहीं टूटेगा वीर सावरकर ब्रिज, कोस्टल रोड...

गोरेगांववासियों को बड़ी राहत— अब नहीं टूटेगा वीर सावरकर ब्रिज, कोस्टल रोड बनेगा नई तकनीक से

बीएमसी ने बदली योजना, ‘मोनोपाइल’ तकनीक से होगा निर्माण कार्य;

यातायात रहेगा सुचारू

मुंबई (सं. भा.): गोरेगांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है— अब वीर सावरकर ब्रिज को तोड़ा नहीं जाएगा।
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपनी पूर्व योजना में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तहत पुल को तोड़े बिना ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि निर्माण में अब ‘मोनोपाइल’ (Monopile) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक के ज़रिए नया फ्लाईओवर मौजूदा वीर सावरकर ब्रिज के ऊपर से बनाया जाएगा, जिससे ब्रिज को तोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
गगरानी ने कहा, “स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए तकनीकी समाधान तलाशा गया है। मोनोपाइल तकनीक से काम करने पर मौजूदा यातायात प्रभावित नहीं होगा और पुल की संरचना भी सुरक्षित रहेगी।”
उल्लेखनीय है कि बीएमसी ने पहले वर्सोवा से दहिसर तक बनने वाले कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस ब्रिज को तोड़ने की योजना बनाई थी।
हालांकि, गोरेगांव की विधायक विद्या ठाकुर ने शुक्रवार को बीएमसी आयुक्त से मुलाकात कर इस निर्णय पर आपत्ति जताई और पुल को सुरक्षित रखने की मांग की थी।
स्थानीय संगठनों ने भी पुल तोड़े जाने का विरोध किया था। इसके बाद बीएमसी प्रशासन ने वैकल्पिक समाधान पर काम शुरू किया और अब तकनीकी रूप से व्यवहार्य उपाय निकाल लिया गया है।
नई योजना के तहत कोस्टल रोड का कार्य जारी रहेगा, जबकि मौजूदा वीर सावरकर ब्रिज पर यातायात पूर्ववत चलता रहेगा, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com