spot_img
Homeमुंबईट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

मुंबई (सं. भा.)। जिस तेजी से मुंबई मे वाहनों की संख्या बढ़ रही है उसी तेजी से वाहन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। लेकिन चालकों की लापरवाही तथा ट्रफिक नियमों की अनदेखी करने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमे अक्सर लोगों की जान भी चली जाती है। इसी तरह की एक घटना पश्चिमी महामार्ग पर हुई जिसमे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। अंधेरी में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ट्रक ने बाइक टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो गया। अंधेरी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार को दोपहर २.३० बजे अंधेरी (पूर्व) वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। भायखला के रहने वाले बाइक चालक प्रमोद कालेकर (४२) और साथी मुकेश मिश्रा (२८) गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्रमोद की मौत हो गयी। प्रमोद की मौत से उनके परिवार पर जैसे मुसिबती का पहाड़ ही टूट पड़ा है। अंधेरी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कयिा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com