- राज्यपाल बैस ने अर्पित की पुष्पांजलि
मुंबई (सं. भा.) स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की १४१ वीं जयंती राजभवन में राजकीय समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार 28 मई को राजभवन में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सावरकर द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया उन्होंने कहा की देश को आजादी दिलाने में सावरकर ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज देश को एकजुट और अखंड रखने के लिए सावरकर के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। यही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी। राज्यपाल ने सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वातंत्र्य वीर सावरकर का अभिनंदन किया।


