spot_img
Homeमुंबईभाजपा - शिंदे गुट में बैनर वार

भाजपा – शिंदे गुट में बैनर वार

  • भाजपा कार्यकर्ता हुआ घायल

मुंबई (सं. भा.) भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच बैनर वार छिड़ा है। यह बैनर वार दहिसर में देखने को मिला। गौरतलब है कि राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद से मनपा चुनाव में भाजपा- शिवसेना के बीच युति होने की चर्चा शुरू है, लेकिन स्थानीय स्तर पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कुछ ठीक-ठाक नहीं है। दहिसर में बैनर लगाने को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता पर प्राणघातक हमला किया है। इस संदर्भ में विधान परिषद में विपक्ष के नेता रहे भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि शिवसेना शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के करीबी कार्यकर्ता रहे नवनाथ नवाडकर हाल ही में शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

थाने में मामला दर्ज
भाजपा कार्यकर्ता विभीषण वारे ने विधायक प्रकाश सुर्वे का बैनर हटा कर नवनाथ नवाडकर के पार्टी प्रवेश का बैनर लगाया था, जिससे शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने वारे पर हमला किया। इस हमले में वारे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वारे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संदर्भ में दहिसर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com