spot_img
Homeमहाराष्ट्रभाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर

 मंथनपुणे (सं.भा.)महाराष्ट्र में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पुणे में सोमवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं से संगठन को समय देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गणेश कला क्रीड़ा मंडल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत राज्य मंत्रिमंडल के भाजपा मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यभर में प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तैयार किया है। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नए वक्ताओं को भी तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि चव्हाण ने संगठन की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की करीब 28 हजार ग्राम पंचायतों में से 8 से 10 हजार ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच हैं।

चव्हाण ने पार्टी संगठन को राज्य के करीब 1.56 लाख बूथों तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय हों और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। सांसद, विधायक, मंत्री से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों तक सभी को पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

उन्होंने युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए ठोस पहल की जरूरत भी बताई। चव्हाण ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ता इस दिशा में प्रभावी काम करते हैं तो समाज में इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और पुणे भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com