spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचुनावी रेवड़ियों से सावधान रहे जनता मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत...

चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहे जनता मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लखनऊ  (सं.भा.)उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर संगठन और चुनावी रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

मायावती ने कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों की चुनावी रणनीति से सावधान करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान विभिन्न वर्गों को लुभाने के लिए निजी लाभ वाली योजनाओं, घोषणाओं और वादों का सहारा लिया जाता है। उन्होंने जनता से ऐसे चुनावी वादों के बजाय अपने विवेक से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बसपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार ऐसी सरकार बनाना है, जिसमें कानून का राज मजबूत हो और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति को प्राथमिकता मिले। मायावती ने संगठन को विरोधियों के साम-दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा।

बैठक में बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 9 अक्टूबर को होने वाली पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर मायावती ने चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com