- कहा क्षेत्रीय दल जनता को नुकसान पहुंचाते हैं।
हरदोई (सं. भा.) हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसे। अखिलेश यादव को लेकर कहा कि कोई अतिश्योक्ति में जाना चाहता है तो चला जाए, राहुल गांधी पर कहा कि जनता जवाब खुद दे देगी। आजम खान को एनकाउंटर के भय को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक मोदी और योगी की सरकार है आजम को जान का डर निकाल देना चाहिए।

हरदोई की नवीन गल्ला मंडी में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में पदाधिकारी को शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है की 80 सीटें जीतेंगे पर कहा कि कोई अतिशयोक्ति में जाना चाहे तो चला जाए। वह यह चाहते हैं कि देश में सिर्फ दो पार्टी ही रहे तो बेहतर होगा। क्षेत्रीय दल बहुत नुकसान जनता को पहुंचते हैं और तमाम समस्याएं पैदा करते हैं। राहुल गांधी के बयान कि एक सरकार जनता को लाभ पहुंचती है और दूसरी अपने उद्योगपतियों को पर उन्होंने कहा की चुनाव आ रहा है जनता खुद जवाब दे देगी और मौजूदा बहुमत से ज्यादा बहुमत से मोदी को जनता लाएगी। आजम खान को एनकाउंटर का डर सता रहा है इसको लेकर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का जजमेंट है और सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है लेकिन जब तक मोदी और योगी की सरकार है आजम खान अपने जान जाने का डर निकाल दें।


