spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनेत्र शिविर में मरीजो का हुआ परीक्षण

नेत्र शिविर में मरीजो का हुआ परीक्षण

फतेहपुर (सं. भा.) । चित्तिसापुर बलराम श्री इंटर कालेज में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही विद्यालय के प्रांगण में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।कैंप में डॉक्टरों द्वारा 150 मरीजों का परीक्षण किया गया। ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा नेत्र रोगों के प्रति लोगो को जागरूक रहना चाहिए।आँखे है तो दुनिया दिखती है।नेत्रों का बहुत गंभीरता से ध्यान रखना चाहिए।कार्यक्रम में आयोजक अवधेश सिंह यादव,अमरीश यादव,भोला शंकर द्विवेदी,केदारनाथ यादव किशनपुर दास,लोकेंद्र द्विवेदी,डॉक्टर अतर सिंह यादव,धर्मवीर लोधी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com