spot_img
Homeमुंबईनायगांव में भाजपा का भव्य हल्दी कुंकु कार्यक्रम

नायगांव में भाजपा का भव्य हल्दी कुंकु कार्यक्रम

 35 महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली

नायगांव (सं. भा.) : नायगांव में भाजपा विधायक स्नेहा दुबे पंडित के मार्गदर्शन में मित्तल इनक्लेव, नायगांव (पूर्व) में महिलाओं के लिए भव्य हल्दी कुंकु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 35 महिलाओं ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर इस आयोजन को सफल बनाया।

भाजपा द्वारा महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को वसई-विरार जिला सचिव प्रविण गावडे और धरेंद्र कुलकर्णी के सहयोग से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त, महिला मोर्चा महाराष्ट्र राज्य की सचिव अर्पणा पाटील, वसई-विरार जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांचन झा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल वैष्णव भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षला (संगीता) गावडे, कैरल अल्मेडा और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com