मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना
मालाड (सं भा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिंडोशी विधानसभा में भाजपा मनपा पक्ष नेता पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा महा आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 1800 से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 1400 लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया। इस शिविर में करीब 17 प्रकार की बीमारियों की जांच निःशुल्क थी। बीमारियों से संबंधित डॉक्टरों के परामर्श पर लोगों को इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित किए गए। इस आरोग्य शिविर में महिलाओं के लिए गायनिक और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी उपलब्ध रहे। आरोग्य शिविर में करीब 740 लोगों को निःशुल्क चश्मा भी वितरण किया गया। इस मौके पर शिविर का लाभ लेने वाली मुस्लिम महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए भाजपा नेता विनोद मिश्रा का आभार व्यक्त किया।


