spot_img
Homeमुंबईकुर्ला में सूचना अधिकार कार्यशाला संपन्न

कुर्ला में सूचना अधिकार कार्यशाला संपन्न

मुंबई (सं भा): कुर्ला पूर्व, कामगार नगर स्थित ‘माझे अधिकार, माझी जबाबदारी (मर्जी)’ सामाजिक संगठन की ओर से ‘बेअर फूट लॉयर’ नाम से चल रहे विधिक प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सूचना अधिकार कानून- 2005 विषय पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन पिछले दिनों सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली ने सूचना अधिकार कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए अनिल गलगली ने कहा, “सूचना का अधिकार नागरिकों को दिया गया एक सशक्त हथियार है। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस कानून का सजग और सही उपयोग आवश्यक है। विशेषकर युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस कानून का गहन अध्ययन कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आना चाहिए।”

कार्यक्रम में एड. राजेश मचाडो, एड. नितीन पंडागळे, एड. प्राप्ती कोळी, वैष्णवी मापगावकर, ललिता अनपट तथा मर्जी संगठन के प्रमुख एड. मंगेश सोनावणे ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com