spot_img
HomeमुंबईBMC चुनाव 2026: ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन पक्का, मराठी बहुल सीटों का...

BMC चुनाव 2026: ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन पक्का, मराठी बहुल सीटों का विवाद सुलझा

विशेष संवाददाता

मुंबई (सं.भा.): मुंबई महानगर पालिका- बीएमसी चुनाव 2026 के मैदान में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा रणनीतिक मोड़ आ गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने लगभग ढाई घंटे की बैठक के बाद गठबंधन का रास्ता साफ कर लिया है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यह गठबंधन न केवल मराठी बहुल सीटों में दोनों दलों की पकड़ मजबूत करेगा, बल्कि मुंबई की सत्ता की दौड़ में कांग्रेस और एनसीपी को चुनौती भी देगा।

सूत्रों के अनुसार, दादर, शिवडी, वरली और मुलुंड जैसे मराठी बहुल इलाकों में सीट बंटवारे को लेकर लंबित विवाद को हल कर लिया गया है। उद्धव और राज ठाकरे जल्द ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके अलावा, एनसीपी (शरद पवार) को भी गठबंधन में शामिल करने की बातचीत चल रही है, जो बीएमसी की सत्ता के समीकरणों को और बदल सकती है।

बीएमसी चुनाव 2026 में कुल 236 नगरसेवक सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 119 सीटें बहुमत के लिए जरूरी हैं। वार्डों के नए सीमांकन और महिलाओं के लिए 127 आरक्षित सीटें इस बार चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकती हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस गठबंधन की विशेषता और आरक्षण नीति के चलते मुंबई की राजनीति में एक नई हलचल मचने वाली है क्योंकि अन्य पार्टियों के तमाम दावों के बावजूद मुंबई की राजनीति में उद्धव ठाकरे के महत्व को कोई नकार नहीं सकता और अब इसमें राज ठाकरे के जुड़ने से एक नया रंग भरने वाला है जिसमें शरद पवार की एनसीपी अपने सत्ता समीकरण से ज्यादा रंगे भरेगी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा और परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन प्रक्रिया दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com