spot_img
Homeमुंबईनदियों-नालों से कचरा हटाने के लिए BMC ने बनाई ₹22 करोड़ की...

नदियों-नालों से कचरा हटाने के लिए BMC ने बनाई ₹22 करोड़ की योजना

बारिश में अब नहीं होगा जलभराव

मुंबई(स भा): हर साल मानसून में मुंबई में होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। स्थानीय लोगों द्वारा नदियों और नालों में फेंके जाने वाले प्लास्टिक व अन्य कचरे को ही जलभराव का मुख्य कारण माना जाता है। अब इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए बीएमसी ने शहर की तीन नदियों और प्रमुख नालों में कचरा अवरोधक लगाने की योजना बनाई है। इस योजना का कुल खर्च लगभग ₹22 करोड़ है।
ऐसे होगा कचरे का निपटारा
इस योजना के तहत, नदियों और नालों में तैरते कचरे को रोकने के लिए विशेष अवरोधक लगाए जाएंगे। इन अवरोधकों के माध्यम से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को जमा करके उनका उचित निपटान किया जाएगा। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, प्रति नदी या नाले की सफाई पर औसत खर्च करीब ₹3.6 करोड़ आएगा। इससे नदियों और नालों में रुकावट पैदा करने वाली वस्तुओं को रोका जा सकेगा और पानी का प्रवाह बना रहेगा।
जलभराव की समस्या का हल
यह योजना मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने में मदद करेगी। गौरतलब है कि अगस्त की 20 तारीख को हुई ज्यादा बारिश के कारण, विहंार और पवई झील के पानी से मीठी नदी उफान पर आ गई थी, जिससे शहर के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बीएमसी की इस नई पहल से उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति को टाला जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com