spot_img
Homeमुंबईसमुद्र किनारे फर्जी नक्शों पर बने अवैध बंगलों पर चला बीएमसी का...

समुद्र किनारे फर्जी नक्शों पर बने अवैध बंगलों पर चला बीएमसी का बुलडोज़र

मुंबई (सं. भा.) मालाड पश्चिम में अवैध निर्माणों का खुलासा होने के बाद मनपा ने 457 अवैध इमारतों और बंगलों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें कई बड़े प्रोजेक्ट, इमारतें और समुद्र के करीबै शूटिंग के लिए और रहने के लिए बनाए गए आलीशान बंगले शामिल हैं, जिन्हें फर्जी नक्शों के आधार पर अनुमति दी गई थी।

विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद जांच में पाया गया कि समुद्री किनारों की सैकड़ों प्रॉपर्टी के फर्जी पेपर बना कर जमीन बेचने का मामला उजागर हुआ, जिसमें कई गिरफ्तारी भी हुई। मनपा ने उन अवैध निर्माणों को नोटिस देकर तोड़ने का काम शुरू कर दी।

मढ आइलैंड, अक्सा बीच और मार्वे बीच के पास की जमीनों पर फर्जी पेपर और नक्शे के बल पर अवैध तरीके से बने बंगलों पर मनपा पी/नॉर्थ वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी और जोन 4 की मनपा उपायुक्त बागेश्री कापसे ने अवैध बंगलों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने का काम एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सागर राणे, असिस्टेंट इंजीनियर विजय मानकर और सब इंजीनियर प्रवीण मुलुक को सौंपा।

कुंदन वलवी के मुताबिक 40 के करीब अवैध बंगलों की शिनाख्त कर उन्हें नोटिस दिया है। आज जिन बंगलों पर कार्रवाई की गई है उनका स्टे कोर्ट से हट गया था। आने वाले दिनों में सभी गैरकानूनी स्ट्रक्चर को इसी तरह जमींदोज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com