spot_img
Homeमुंबईराजस्थान से गांजा लाकर मुंबई में आया था बेचने

राजस्थान से गांजा लाकर मुंबई में आया था बेचने

  • मालवानी पुलिस ने पकड़ा 18 किलो गांजा

मुंबई (सं. भा.)  :  मालवाणी पुलिस ने एक ऐसे आदमी को गिरफ्तार किया है जो राजस्थान से गांजा लेकर मुंबई आया था। मालवाणी पुलिस ने उसके पास से 18 किलो गांजा बरामद किया है। बता दें कि मुंबई पुलिस  ने इन दिनों नशे के कारोबारियों के खिलाफ अपनी कमर कस ली है। आए दिन बड़े पैमाने पर ड्रग्स, गांजा, चरस जैसी नशीली पदार्थ सहित ड्रग पैडलर पकड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन की हद में गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने शक के आधार जब एक आदमी की तलाशी ली तो उसके बैग से 18 किलो गांजा बरामद हुआ।

एपीआई नितिन सालुंखे के अनुसार पकड़ा गया आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह राजस्थान के आदिवासी गांव से यह गाजा लाया है और मुंबई में उसे बेचने वाला था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह इससे पहले कितनी बार मुंबई आ चुका है। साथ ही उसके इस नशे के कारोबार में और कौन कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com