spot_img
Homeमुंबईघर को बना रखा था जुए का अड्डा

घर को बना रखा था जुए का अड्डा

एम एच बी पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार

मुंबई(सं. भा.)। बोरीवली पश्चिम स्थित गणपत पाटिल नगर और शास्त्री नगर में जुआरियों ने घर को जुए का अड्डा बना रखा था। इस की गुप्त जानकारी एम एच बी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को मिली। जिसके बाद एम एच बी पुलिस के अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छापा मारा। शास्त्री नगर के घर से जुगार चलाने वाले मालिक के साथ 18 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया।वहीं गणपत पाटिल नगर गली नं 4 के एक घर में सोरठ लॉटरी नामक जुगार खेलने वाले 23 लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आगे की जांच एम एच बी पुलिस कर रही है। ऐसी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com