मुंबई (सं. भा.)। कोरोना काल में एक तरफ लोग जहां घरों में कैद होने को मजबूर थे। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और रोया खान उर्फ यास्मीन नामक महिला मड आइलैंड के बंगले में पॉर्न फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस काम के लिए उन लोगों ने लगभग ४ महीने से मड आइलैंड में एक बंगला भाड़े पर ले रखा था जहां रोया खान पॉर्न फिल्म की शूटिंग किया करती थी। मुंबई क्राइमब्रंच के प्रोपर्टी सेल ने छापामारी कर पॉर्न फिल्म बनाते हुए रोया के अलावा ४ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से हुई पूछताछ में गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया। पुख्या सबूत के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। उसे १० फरवरी तक पुलिस हिरासत मे रखने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ ने साउथ के अलावा आधा दर्जन के करीब हिंदी के बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। सूत्रों की माने तो वह खुद सेमी न्यूड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बाद में प्रोड्यूसर ने ऐसी फील्में बनानी बंद कर दी। उसके बाद रोया खान के साथ मिल कर गहना ने ऐप बनाया जिस पर पॉर्न फिल्म अपलोड किया करते थे। यह फिल्म रोया खान बनाया करती थी। Hothit Movie नामक ऐप जैसे इन लोगों ने और कई ऐप बना रखे थे। इन ऐप्स का सर्वर और आईपी अड्रेस विदेश का होता था। इन सभी ऐप को सब्सक्राइब करने के लिए लोगों को लगभग २०० से २ हजार तक रुपए खर्च करने पड़ते थे।
प्रोपर्टी सेल के एक अधिकारी की माने तो गहना वशिष्ठ पर पॉर्न वेबसाइट पर ८५ से ज्यादा पॉर्न फिल्में अपलोड करने का आरोप लगा है। वहीं रोया खान पर ५० से ज्यादा पॉर्न फिल्म बनाने का आरोप है। इनके पॉर्न ऐप के सब्सक्राइबर लाखों में होने की बात भी पुलिस को पता चली है। अक्सा से लेकर मड आइलैंड तक बड़े पैमाने पर बंगले बने हुए हैं। यहां पर फिल्म से लेकर टीवी सीरियलों की शूटिंग होती हैं।
यहां पर कई गेस्ट हाउस भी चलते हैं। २०१६ में शिकायत मिलने के बाद जोन ११ के तत्कालीन डीसीपी विक्रम देशमाने के नेतृत्व में गेस्ट हाउस में छापामारी कर वहां चलने वाले देह व्यापार का भांडा फोड़ किया था। तब पुलिस पर काफी राजनीतिक दबाव पड़ा था। कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान यह कहते हुए पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया था की दो बालिग अपनी मर्जी से एकांत में हम बिस्तर हो सकते हैं। कहते हैं दुध का जला छांछ भी फूंक फूंक कर पीता है। ऐसा ही कुछ हाल मालवणी पुलिस का उस हादसे के बाद हो गया है। अक्सा से लेकर मड आइलैंड तक बने बंगले और गेस्ट हाउस में क्या चल रहा है इस ओर मालवणी पुलिस ज्यादा ध्यान नहीं देती है। यही कारण है कि लगभग ४ महीने से रोया खान मड आइलैंड के एक भाड़े के बंगले में पॉर्न फिल्म की शूटिंग करती रही और मालवणी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस मामले को उजागर क्राइम ब्रंच की प्रोपर्टी सेल को करना पड़ा।


