- आग में झुलसने से मां – बेटे की मौत
- कांदिवली के महावीर नागर की घटना
मुंबई (सं. भा.) : एक 43 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ इंग्लैंड से मुंबई अपनी बीमार मां को देखने आई थी। उसे यह आदेशा भी नही था कि मुंबई की यह यात्रा उसकी अंतिम यात्रा होगी। कांदिवली पश्चिम , महावीर नगर स्थित पावन धाम के वीणा – संतूर नामक बिल्डिंग के जिस पहली मंजिल में रह रही थी। उस फ्लैट में कल अचानक सवा 12 बजे के करीब आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आगजनी में इंग्लैंड से आई ग्लोरी वल्थाटी (43 वर्ष) और उसका लगभग 8 साल का बेटा जोसुआ रॉबर्ट की जलने से मौत हो गई। इस हादसे में ग्लोरी के पति और बेटी की जान बच गई है।
गौरतलब है कि ग्लोरी क्रिकेटर पॉल वल्थाटी की बहन है। पॉल वल्थाटी किंग्स इलेवन पंजाब से IPL मैच खेल चुका है। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
क्रिकेटर पॉल वल्थाटी वीणा संतूर बिल्डिंग के पहली मंजिल के फ्लैट में रहता है।

खबर के अनुसार आग लगने की घटना भीड़भाड़ वाले साईबाबा नगर इलाके में नौ मंजिला वीणा संतूर सोसायटी में हुई। इमारत की पहली मंजिल के फ्लैट की खिड़कियों से आग की बड़ी बड़ी लपटे बाहर की ओर आती हुई देखी गई। आग की विकरालता को देख कर वीणा संतूर के अलावा अगल बगल के बिल्डिंगों में रहने वालों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत से घने काले धुएं के बादल निकलते देखे गए, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। काफी मशक़्क़त के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने बताया कि कुल पांच घायल लोगों को कांदिवली पश्चिम में बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्लोरी वल्थाटी (43 वर्ष) और जोसुआ रॉबर्ट (8) के रूप में हुई है। घटना में लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) और रंजना शाह (76) घायल हुए हैं।


