…लक्ष्मीनारायण शुक्ला
फतेहपुर (सं. भा.) अमीर होना बुरी बात नही पर अमीर होने के साथ साथ अगर गरीबों के लिए आदमी के मन में अपनत्व व कल्याण की भावना हो तो यह सोने पे सुहागा ही माना जाएगा। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचन्द्र ओमर मोना। इन्होने अपने जन्मदिन पर कड़ाके की सर्दी से गरीबों व जरुरतमंदों को राहत मिलने के उदेश्य से उन्हें कंबल वितरित किया। उनके मित्रों का कहना है कि जन्मदिन मनाने का सभी का अपना अलग – अलग तरीका होता है। कोई आलीशान पार्टी आयोजित कर रुपए खर्च करता है तो कोई अपना जन्मदिन गरीब व जरूरतमंदो के बीच मनाकर खुशियां बांटते हैं। इसका जीता जागता उदहारण हैं बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचन्द्र ओमर मोना जिन्होंने अपना जन्मदिन जरूरतमंद दिव्यांगो, असहायो के बीच कम्बल बांट कर मनाया।


जन्मदिन के मौके पर ओमर ने मलवां विकास खण्ड के हरसिंहपुर में 30 जरूरतमंद दिव्यांगों को कम्बल बांटे। कम्बल पाने के बाद उन सभी के चेहरे पर जो चमक और मुस्कान उभरी थी, उसको शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता। इस मौके पर अनूप अग्रवाल, परिवर्तन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण उर्फ मोनू शुक्ला, आलोक गौंड, रुद्रपाल सिंह गौतम, शिवशंकर सिंह परिहार, रिंकू तिवारी, सतीश सविता, आनंद, राम भरोसे सिंह, मौजूद रहे।



