- झोपड़पट्टियों के पहले मंजिल को मिलेगा एसआरए का घर।
मुंबई: (सं. भा.) मुंबई के झोपड़पट्टियों में रहने वाले रहवासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुश खबरी है। एसआरए और सरकार ने अब झोपड़पट्टी में बने पहले मंजिल के घरवालों को भी एसआरए के तहत हक्क का घर देने की बात मान लिया है। इस विषय को लेकर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गोपाल शेट्टी वर्षो से झोपड़ाधारकों के हक की लड़ाई करते रहे हैं। संसद से लेकर संसदीय क्षेत्र तक में गोपाल शेट्टी झोपड़ाधरकों के हक्क में अपनी आवाज उठाते रहे हैं। और वे अपने मकसद में सफल भी हुए हैं।
सांसद शेट्टी का कहना है कि मुम्बई के झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों का परिवार बढ़ता है लेकिन उनका घर नही बढ़ता है। हम जैसे नेता झोपड़ाधारकों का वोट लेते हैं तो उनकी सुविधा का ख्याल भी हम नेतओं को ही रखना होगा। उनका यह भी कहना है कि हमारे दिन की सुरुआत झोपड़पट्टी वाले से ही होता है। बिल्डिंग में रहने वालों के घरों में सुबह का दूध देने से लेकर शाम की सब्जी देने तक का काम झोपड़पट्टी वाला ही करता है। झोपड़पट्टी वालों के बिना मुंबई नही चल सकता है। ऐसे में पहली मंजिल पर रहने वाले झोपड़ा धारकों को उनके हक्क का घर मिले इसको लेकर सांसद गोपाल शेट्टी काफी समय से प्रयत्नशील थे और अब जा कर उन्हें सफलता मिली है।
सांसद की इस सफलता को लेकर कांदीवली पश्चिम के सप्ताह मैदान में शुक्रवार की शाम को उत्तर मुंबई के हज़ारों झोपड़ाधारकों ने सांसद के सत्कार हेतु संकल्प सभा का आयोजन किया। इस सभा मे सांसद ने खुद का सत्कार करवाने से मना कर दिया। सभा की शुरुआत में सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माँ हीरा बा की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


