spot_img
Homeमुंबईचाय की चाहत ने ऑटो चालक को बचाया

चाय की चाहत ने ऑटो चालक को बचाया

बेकाबू टैंकर ने ऑटो को कुचला

नालासोपारा (सं. भा.) किसी चीज की चाहत कभी कभी व्यक्ति के लिए वरदान साबित होता है। ऐसे ही चाय पीने की चाहत ने एक ऑटो चालक को नई जिंदगी दे दी। नालासोपारा की पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के श्रीराम नगर इलाके में रविवार सुबह एक बेकाबू टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को कुचल दिया। गनीमत रही कि ऑटो चालक हादसे से एक मिनट पहले ही चाय पीने चला गया था, जिससे उसकी जान बाल बाल बच गई। हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो को कुचलने के बाद टैंकर ने बिजली के पोल को भी टक्कर मार दी, जिससे पोल टेढ़ा हो गया। हादसे में टैंकर चालक को करंट लगा है, उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे एक ऑटो हाइवे से स्टेशन की ओर आ रहा था। छुट्टी का दिन होने के चलते सड़क पर पैसेंजर नहीं थे। श्रीराम नगर के पास ऑटो चालक ने ऑटो को सड़क किनारे खड़ा किया और चाय की दुकान पर चाय पीने चला गया। इस बीच एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी और काफी दूर तक उसे घसीटते ले गया।

उसके बाद टैंकर ने सड़क किनारे बिजली के लोहे के पोल को टक्कर मारी। इस हादसे में जहां पोल टेढ़ा हो गया, तो वहीं ऑटो बुरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि ऑटो चालक साथ में नहीं था। पोल के लगने के बाद टैंकर चालक को करंट का झटका लगा है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पेल्हार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com