प्रमोद कुमार
डोंबिवली (सं.भा.): मोथागांव, जूनी डोंबिवली और कोपर परिसर में कचरा प्रक्रिया प्रकल्प से आने वाली दुर्गंध को लेकर नागरिकों लगातार शिकायत मिल रही थी ।जिसे देखते हुए नागरिकों को कोई परेशानी ना हो । इसलिए समय-समय पर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखते हुए दुर्गंध कम करने का आश्वासन दिया है। नगरसेवक दीपेश मात्रे ने कहा कि स्थानीय नागरिकों को दुर्गंध की समस्या से परिसर के नागरिकों को राहत मिले, यही हमारा प्रयास है। उठने वाले दुर्गंध की लगातर शिकायतों की जा रही हैं, जिसके बारे में कल्याण- डोंबिवली महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ लगातार फॉलोअप किया जा रहा था। घनकचरा विभाग के उपआयुक्त रामदास कोकरे के साथ प्रत्यक्ष रूप से घनकचरा प्रक्रिया प्रकल्प का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया गया। वेस्ट टर्निंग प्रोसेस के दौरान रेगुलर कल्चर स्प्रे करने और समय-समय पर एरोमैटिक लिक्विड स्प्रे करने के आदेश दिए गए। संबंधित अधिकारियों ने प्रोसेस पर लगातार नज़र रखने और बदबू को कम करने का भरोसा दिया। इस द्वारान कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के उप महापौर राहुल दामले, नगरसेवक रमेश म्हात्रे,ज्येष्ठ नगरसेवक विश्वनाथ राणे, नगरसेवक दीपेश मात्रे, नगरसेवक मंदार हलबे, नगरसेवक श्रीमती ज्योति पवन पाटिल, जूनी डोंबिवली गांव के नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


