spot_img
Homeमुंबईमालाड में प्रशासन की पैदल पड़ताल, मौके पर समाधान की पहल

मालाड में प्रशासन की पैदल पड़ताल, मौके पर समाधान की पहल

मुंबई (सं.भा.): आमतौर पर नागरिक शिकायतें फाइलों में घूमती रहती हैं, लेकिन जब प्रशासन खुद सड़कों पर उतरकर हालात देखे तो तस्वीर बदलती नजर आती है। शासन की ‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत मालाड के पी-उत्तर प्रशासनिक वार्ड में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 12 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहली बार एक साथ व्यापक दौरे पर निकले।

इस संयुक्त निरीक्षण अभियान का सबसे बड़ा प्रभाव मालाड रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में देखने को मिला, जहाँ लंबे समय से अवैध फेरीवालों के कारण नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार चलाए गए विशेष अभियान के बाद प्रशासन ने पूरे वार्ड 35 को ‘हॉकर मुक्त’ घोषित किया। अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अवैध फेरीवालों के खिलाफ सख्ती दिखाई और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। दौरे के दौरान स्थानीय नगरसेवक योगेश वर्मा के साथ पी-उत्तर वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वल्वी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कई घंटे तक पैदल भ्रमण किया। अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। खास बात यह रही कि जिस विभाग से संबंधित शिकायत सामने आई, उसी विभाग के अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com