spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी का 'जनता दर्शन'

सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’

 नागरिक सुरक्षा पहली प्राथमिकता

बच्चों को मिला दुलार और चॉकलेट

लखनऊ (स भा): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने प्रदेश भर से आए 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएँ सुनीं। सीएम योगी ने प्रत्येक फरियादी के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं, प्रार्थना पत्र लिए, और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार पिछले आठ वर्षों से इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।
‘जनता दर्शन’ में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनवाड़ी और भूमि कब्जा जैसे विभिन्न मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, और इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने और सभी को न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें चॉकलेट-टॉफी देकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com