spot_img
HomeDelhi4 से 6 जुलाई को दिल्ली में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय...

4 से 6 जुलाई को दिल्ली में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

नई दिल्ली(स भा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आगामी 4, 5 और 6 जुलाई 2025 को दिल्ली स्थित ‘केशवकुंज’ कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह बैठक विक्रम संवत 2082 के आषाढ़ शुक्ल नवमी, दशमी और एकादशी तिथि को संपन्न होगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के सभी 11 क्षेत्रों के कुल 46 प्रांतों से प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और सह क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे। साथ ही संघ के विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

बैठक में हाल ही में संपन्न प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी शताब्दी वर्ष की रूपरेखा और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी। संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में यह विचार-विमर्श होगा।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह बैठक आगामी वर्ष की कार्य योजना तथा विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक चलने वाले कार्यक्रमों की दिशा तय करेगी।

बैठक में वरिष्ठ प्रचारक जैसे डॉ. कृष्णगोपाल, सी.आर. मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक संघ के क्रियाकलापों की समीक्षा और भविष्य की रणनीतियों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com