spot_img
Homeठाणेकोकीन और MD बरामद: कल्याण पुलिस का जाल, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोकीन और MD बरामद: कल्याण पुलिस का जाल, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद कुमार

डोंबिवली (सं.भा.): कल्याण पुलिस परिमंडल-3 की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने कल्याण इलाके में विशेष अभियान चलाते हुए कोकीन, मेफेड्रीन (MD) सहित विभिन्न मादक पदार्थ ज़ब्त किए हैं। इस कार्रवाई में जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन पुलिस उपायुक्त अतुल ज़ेंडे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। स्क्वॉड ने जाल बिछाकर संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1 किलो 4 ग्राम मेफेड्रीन (MD), 15 ग्राम कोकीन, गांजा (मारिजुआना), नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया। साथ ही एक पीले रंग की एक्टिवा (MH 43 BQ 9545) भी ज़ब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में 36 वर्षीय नाइजीरियन (पश्चिम अफ्रीकी) नागरिक, अविनाश सदला (34) और गजेंद्रन नायडू (34), दोनों निवासी अंबरनाथ (पूर्व) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स की तस्करी और बिक्री में संलिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह ऑपरेशन ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com