spot_img
Homeमुंबईकांग्रेस ने मनपा कार्यालय पर निकला मोर्चा

कांग्रेस ने मनपा कार्यालय पर निकला मोर्चा

  • सड़कों पर पड़े गड्ढों को बनाया मुद्दा

मालाड (सं. भा.) मुंबई के उपनगरों में कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं द्वारा बीएमसी के खिलाफ मोर्चा निकाला गया। यह विरोध प्रदर्शन मुंबई अध्यक्षा वर्षा गायकवाड़ व विधायक असलम शेख के मार्गदर्शन में किया गया। दहिसर में मुंबई की महासचिव शीतल म्हात्रे और कांग्रेस नेता किशोर सिंह के नेतृत्व में बीएमसी के आर. उत्तर विभाग कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं मालाड पश्चिम के सड़कों पर कांग्रेस नेता हैदर अली के अगुवाई में बीएमसी विरोधी नारों के साथ मोर्चा निकाला गया। हैदर अली शेख ने कहा कि आज हमने जन आवाज मोर्चा के माध्यम से लोगों के मन में उसी गुस्से और असंतोष को उजागर किया है। मुंबई कांग्रेस सचिव संतोष चिकने ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद किये जा रहे हैं, लेकिन नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. डॉ. किशोर सिंह के अनुसार बीएमसी में चुनाव न होने के कारण अधिकारी किसी भी कामकाज को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com