spot_img
Homeमुंबईमालाड में रोटरी क्लब की 'मुस्कान प्रदर्शनी'

मालाड में रोटरी क्लब की ‘मुस्कान प्रदर्शनी’

  • इस्कॉन के सूरदास स्वामी ने किया उद्घाटन
  • 108 स्टॉल पर लगी महिला ग्राहकों की भीड़ 
मुंबई (सं. भा.) रोटरी क्लब ऑफ मुंबई वेस्टर्न एलीट के संयोजन में मुस्कान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मालाड पश्चिम के एस.वी. रोड स्थित घुड़मल बजाज हॉल में मुस्कान प्रदर्शनी के 5वें संस्करण में 108 महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। जिसे देखने और अपने काम की वस्तुएं लेने के लिए शाम तक महिला ग्राहकों की भीड़ लगी रही। प्रदर्शनी का उद्घाटन इस्कॉन नवी मुंबई के प्रमुख सूरदास स्वामी ने किया। 
आयोजन समिति के गौरव खेतान ने बताया कि इस अनूठी प्रदर्शनी में 100 से अधिक प्रदर्शकों ने कपड़े, आभूषण, फैशन उपकरण, घर सज्जा, भोजन, विदेशी बेकरी आइटम, अंक विज्ञान सहित उत्पाद श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश किया। इस प्रदर्शनी में 2000 से अधिक महिला पुरुष आगंतुकों ने आकर न केवल प्रदर्शनी देखी बल्कि अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदी की। रोटेरियन जरूरतमंद लोगों के लिए, बाल चिकित्सा, हृदय शल्य चिकित्सा और कैंसर चिकित्सा संबंधी जरूरतों में मदद करके मुस्कुराहट फैलाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर क्लब के रोटेरियन गौरव खेतान, पायल नाइक, दीपक पारीक, प्रवीण मुकीम, अनिल डेढ़िया, कविता खेतान, स्वाति सुरेखा आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com