- देश के लिए मोदी – योगी और मुंबई के लिए ठाकरे को वोट देने के लिए लोगों को धमकाया
- जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन गोलीकांड
मुंबई (सं. भा.) : जयपुर से चलकर मुंबई आ रही जयपुर-एक्सप्रेस ट्रेन में कल तड़के अचानक एक पुलिस कांस्टेबल चेतन द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी ASI तिलकराम मीणा को गोली मार कर हत्या कर देने के बाद तीन अन्य पैसेंजरों को गोली मार कर हत्या कर दिया। कांस्टेबल चेतन ने अलग अलग कम्पार्टमेंट में पैसेंजरों को गोली मारी है। तीनों मृतक अल्पसंख्यक समुदाय से बताए जाते हैं। इस जघन्य गोलीकांड के बाद कांस्टेबल चेतन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। किसी पैसेंजर द्वारा बनाये गए वीडियो में कांस्टेबल चेतन चेतावनी भरे लहजे में लोगों से कह रहा है कि अगर देश को सुरक्षित रखना है तो मोदी और योगी को वोट दो। साथ ही वह यह भी कहता है कि मुंबई में रहना है तो आदित्य ठाकरे को वोट दो। कांस्टेबल चेतन के इस वक्तव्य को लोग हिंदू कार्ड का नाम से रहे हैं।

बहरहाल जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में गोली कांड को अंजाम देने वाले आरोपी कांस्टेबल कांस्टेबल चेतन को बोरीवली जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की हिरासत में भी कांस्टेबल चेतन इंकलाब जिंदाबाद के लगा रहा था। ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है। बताया यह भी जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित है।

पुलिस सूत्रों कि माने तो ट्रेन में एसकोर्टींग कर रहे RPF के दो जवान चेतन और ASI तिलक राम में झगड़ा हुआ था। उसी के बाद कांस्टेबल चेतन ने जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीकांड को अंजाम दिया था।
वहीं गोली चलने की आवाज सुन कुछ लोग चलती ट्रेन से कूद पड़े और वे सभी घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह 5.23 बजे मीरा रोड और दहिसर के बीच B5 कोच में फायरिंग हुई। ट्रेन जयपुर जंक्शन से दिन में 2 बजे चलती है और मुंबई सेंट्रल सुबह 6.55 पर पहुंचती है।


