spot_img
Homeमुंबईकोरोना की लड़ाई पर कालाबाजारी का साया। पुलिस - क्राईम ब्रांच सक्रिय।...

कोरोना की लड़ाई पर कालाबाजारी का साया। पुलिस – क्राईम ब्रांच सक्रिय। लाखों के सेनिटाईजर, मास्क किए जब्त। सात आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई (सं. भा.) :कोरोना रुपी महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार हर वह सकारात्मक कदम उठा रही है जिस से देशवासियों को कम से कम क्षति उठाना पड़े। देश पर आए इस विपदा की घड़ी में भी कुछ समाज कंटक इस वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण माने जाने वाले हैंड सेनेटाईजर और मास्क की कालाबाजारी करने के ऊद्देश्य से इन वस्तुओं की जामखोरी करने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे जमाखोरों के खिलाफ स्थानिय पुलिस तथा क्राईम ब्रांच के अधिकारी सक्रिय हो चुके हैं। विगत दो दिनों में चरकोप पुलिस स्टेशन तथा क्राईम ब्रांच यूनिट 11 द्वारा उन जगहों पर छपा मार कर लाखों रुपए कीमत के हैंड सेनेटाइजर और मास्क जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला क्राईमब्रांच यूनिट 11 से जुड़ा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढव ने बताया कि धारवी में एक जगह बड़े पैमाने पर हैंड सेनेटाइजर और मास्क कालाबाजारी करने के ऊद्देश्य से जामा किए जाने की सूचना यूनिट 10 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील माने तथा उनके यूनिट को लगी थी। डीसीपी अकबर पठान के आदेश पर दोनो यूनिट के अधिकारियों ने राशनींग अधिकारी को साथ ले कर 28 फरवरी को छपा मारा । वहां पर विगौर हेल्थकेयर प्रा. लि . कंपनी के 50 मी. ली. के 420 तथा 100 मी. ली. के 2800 बोतल हैण्ड सेनेटाइजर बरामद किए। उसी प्रकार 1,51, 600 थ्री प्लाई मास्क वहां से बरामद किए गए। आढव के अनुसार कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च 2020 को सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचने के अनुसार हैंड सेनेटाइजर तथा मास्क को जीवनावश्यक वस्तु की श्रेणी मे डाल दिया है। उसी प्रकार 100 मी.ली. के हैंड सेनेटाइजर बोतल की कीमत 50 रुपए तय कर दी है। इसके बावजूद जमखोर 150 रुपए कीमत वसूल रहे थे। उसी प्रकार थ्री प्लाई मास्क की कीमत 10 रुपए तय किए जाने के बाद भी यह लोग 15 रुपए में बेच रहे थे। क्राईम ब्रांच ने इस मामले में 5 जामखोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 27,25,500 रुपए कीमत के हैंड सेनेटाइजर और मास्क बरामद किए हैं। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 31 फरवरी तक क्राईम ब्रांच को सुपुर्द कर दिया है।


दुसरी घटाना कांदिवली पश्चिम चरकोप पुलिस स्टेशन से जुड़ी है। 30 फरवरी को यहां की पुलिस दल ने मिली सूचना के आधार पर चरकोप सेक्टर 2 के एक गोडाउन में छपा मार कर 10,28,500 रुपए कीमत के हैण्ड सेनेटाइजर बरामद किए हैं। इन्हें कालाबाजारी के लिए जामा कर रखा गया था। पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जोन 11 के डीसीपी डॉ. मोहन दहिकर के आदेश व सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप यादव तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन में स.पु.नि .पवार, पु. उप. नि . कदम, पु. ह. कोकाटे, पु. ना. देसाई, पु. सी. गोसवी, जाधव ने 2 जमखोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जुसी (zuci) कंपनी का 100 मी. ली. का 2300 तथा 500 मी. ली. का 7500 हैंड सेनेटाइजर की बोतल बरामद किए गए है। इन की कूल कीमत 10, 28,500 रुपए बताई गई है। इन दोनो पर जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7, 8, 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com