मुंबई (सं. भा.)।: कोरोना रुपी संक्रमण से पुरा देश जुझ रहा है। मुंबई में इस संक्रमण का फैलाव बहुत तेजी से हो रहा है। ऐसे में हर जागरुक व्येक्ती मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रहा है। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं वार्ड 34 की कॉंग्रेस नगरसेविका कमरजहां सिद्दीकी जिन्होंने मुंबई महानगर पालिका से उन्हें मिलने वाला एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोश में दे कर इस आपदा की घड़ी में मानवता की मिशाल पेश किया है। साथ ही वे अन्य दुसरे नगरसेवक तथा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा की श्रोत भी बनी हैं।


