spot_img
Homeमुंबईयुवक की हुई संदिग्ध मौत

युवक की हुई संदिग्ध मौत

पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

 विरार (सं. भा.) एक युवक की हुई संदिग्ध मौत को लेकर पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता का कहना है कि अगर उसके बेटे की मौत के लिए कोई जिम्मेदार है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बतादें कि कुंभार पाडा इलाके में 21 वर्षीय ऋतिक झा नामक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में डूब कर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए विरार पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार विरार पूर्व के कुंभार पाडा इलाके में दिलीप झा नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। दिलीप का 21 वर्षीय बेटा ऋतिक कल शाम घर से यह कह कर निकला कि वह 10 मिनट में वापस आता है, लेकिन काफ़ी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा। डेढ़ घंटे बाद ऋतिक की मोबाईल से किसी व्यक्ति ने घर पर फोन करके बताया ऋतिक की डूबने से मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com