ट्रैफिक जाम
वसई (सं. भा.) मुंबई – अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग की अनदेखी और लेटलतीफी के चलते सड़क धंसने का मामला सामने आया है।
बता दें कि बरसात का मौसम शुरू होते ही इस साल भी महामार्ग पर दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। वसई पूर्व के ससूनवघर-मालजी पाड़ा के पास ड्रेनेज़ का काम चल रहा है। इसी बीच रविवार सुबह बरसात शुरू होते ही सड़क की मिट्टी धंस गई, जिसके कारण भारी वाहन सड़क पर फंस गए और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वसई पूर्व से गुजरने वाले मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर इस समय कांक्रिटीकरण का काम चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग अथॉरिटी की नियोजन शून्य कारभार का खामियाजा यात्रियों पर पड़ने लगा है। प्राधिकरण को बरसात आने से पहले उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद इसकी अनदेखी के चलते जैसे ही बारिश शुरू हुई तो एक के बाद एक समस्याएं खड़ी होने लगीं।


