- सम्पन्न हुआ बोरीवली खेल महोत्सव 2023
मुंबई (सं. भा.) बोरीवली स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन और विधायक सुनील राणे के द्वारा आयोजित बोरिवली खेल महोत्सव का समापन रुस्तमे हिंद दारा सिंह मैदान, बोरिवली पश्चिम में कुश्ती के महामुकाबले के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बोरिवली के विधायक सुनील राणे और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा भारतीय पहलवान नरसिंह यादव उपस्थित थे।
इस कुश्ती मुक़ाबले को सफल बनाने के लिए पूरे देश के पहलवानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने इस महामुकाबले में भाग लिया । बोरिवली में पहली बार परम्परागत कुश्ती के अखाड़े का निर्माण किया गया। साथ ही गांव की थीम पर पंडाल और चारपाई की व्यवस्था की गयी हैं ।

बोरिवली खेल महोत्सव में बाक्सिंग , तैकांडू, जूडो , कराटे , किक बॉक्सिंग तलवारबाजी, वुशू , मल्लखांब, व्हालीबाल , कुश्ती , फुटबाल, क्रिकेट , कैरम , शतरंज , रनिंग मैराथन , स्केटिंग , साइकिल मैराथन , ट्रायथलॉन , आर्चरी , राइफल शूटिंग , रस्सी कूद , बॉडी बिल्डिंग और बास्केटबॉल जैसे 22 खेलों का आयोजन किया गया हैं। इस खेल महोत्सव में ८००० से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विधायक सुनील राणे की कल्पना और कुशल नेतृत्व में पिछले साल आयोजित बोरिवली खेल महोत्सव एक सफल आयोजन साबित हुआ। इस खेल महोत्सव में युवा खिलाड़ियों और बोरीवली के निवासियों की जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।


