मालाड (सं. भा.) दिंडोशी के विभिन्न इलाकों में विधायक राजहंस सिंह केन विधायक निधि से विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने समाज मंदिर, सार्वजनिक शौचालय, गटर, कांक्रिटीकरण, लादीकरण, ओपन शेड सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया। सिंह ने कहा कि दिंडोशी पाडा के गुप्ता चाल, जवाहर (झवेरी) चाल, वारडे चाल, पठाणवाडी इलाके के बादर खान चाल, शिवशक्ती नगर, पाल नगर, जैसवार नगर, नवशा टेकडी और अप्पापाडा के महावीर चाल के लोग पिछले काफी समय से नागरी सुविधाओं की मांग कर रहे थे। जिसे पूरा करने का काम किया जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, आनंद सिंह, इंद्रजीत सिंह (पप्पू), चंद्रेश सिंह, रीता सिंह, अमृता थोरात, लालासाहेब उबाले, संकेत नलावडे, युवराज बनसोडे, वकील शेख, संदेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



