spot_img
Homeमुंबईसमतानगर सबवे के निर्माण कार्य की गति को देख कछुआ भी शरमा...

समतानगर सबवे के निर्माण कार्य की गति को देख कछुआ भी शरमा जाएगा

मुंबई (सं. भा.) समतानगर सबवे का निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि लोग यह कहने पर मजबूर हो गए हैं कि सबवे की काम की गति को देख कर कछुआ भी शरमा जाएगा। इससे यात्रियों को अपने घर और ऑफिस तक आने-जाने में दोगुने से लेकर तीन गुना तक वक्त लग रहा है। बोरीवली के जिग्नेश ने बताया कि कल जाम की स्थिति देखने के बाद मैंने गाड़ी पार्किंग में लगा कर लोकल ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने बताया कि बांद्रा के करीब किसी बड़ी गाड़ी के खराब होने की वजह से जाम काफी ज्यादा था। बोरिवली से गोरेगांव के बीच कई ऑटो चालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि समतानगर सबवे का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। इस वजह से कई बार आने और जाने के लेन में बदलाव किया जाता है। एक ऑटो चालक ने बताया कि गोरेगांव तक जाम वाली स्थिति पैदा होने के कारण वेस्टर्न हाईवे के लेन में बदलाव किया जाता है, जो अधिकतर सबवे के कार्य के वक्त हो रहा है। पीक आवर के दौरान लोग अपने घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं। उस समय कांदिवली से वेस्टर्न हाइवे के आगे तक जाम की स्थिति बहुत खराब होती है। यही वजह है कि अधिकतर लोग अकुर्ली रोड से होकर कांदिवली स्टेशन पूर्व जाने में कतराते हैं।

दरअसल ४ सबवे का काम एक साथ शुरू हुआ था। ये ४ सबवे आकुर्ली, कुरार, जनता नगर और पारसी पंचायत हैं। इस बारे में एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह काम कोविड के कारण काफी देर से शुरू हुआ है। अभी मौजूदा समय में ७० फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बीच में महानगर गैस के साथ कुछ दिक्कतों की वजह से यह कार्य रुका हुआ था। मगर अब यह बापस शुरू हो गया है।


वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के आस पास कई जगह काम चल रहा है। ऐसे ही जोगेश्वरी के पास एक पलाईओवर बोरीवली की तरफ उतर रहा है। जहां यह उतर रहा है, वहां जगह काफी कम है, जिसकी वजह से वह उस क्षेत्र में यह नए बॉटलनेक के रूप में उभरेगा। ऐसे में आने वाले समय में वहां भी जाम की स्थिति बननेवाली है।
इस जाम से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। शनिवार सुबह मुंबई के सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, मुंबई में एयर क्वालिटी इंडेक्स वर्तमान में १३९ की रीडिंग के साथ ‘खराब’ श्रेणी में था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com