spot_img
Homeमुंबईडबलडेकर टनल से होगा ट्रैफिक समस्या का समाधान!

डबलडेकर टनल से होगा ट्रैफिक समस्या का समाधान!

  • मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

मुंबई (सं. भा.) मुंबई में ट्रैफिक की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने को लेकर मल्टी मॉडल डबलडेकर टनल का निर्माण कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डबल डेकर टनल का विकल्प अपनाने एवं इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करने का निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है। मुंबईवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने एवं मुंबई के एकीकृत यातायात प्रबंधन के बाबत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक मुख्यमंत्री निवास वर्षा में हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एकीकृत यातायात पद्धति की यंत्रणा तैयार करने को लेकर विशेषज्ञों के साथ बैठक करने की जरूरत है। बैठक में मल्टी मॉडल इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क टनल के संदर्भ में प्रजेंटेशन भी किया गया।

अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

एमएमआरडीए क्षेत्र में एकीकृत यातायात पद्धति के तहत ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने बाबत उपाय योजनाओं पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई के लिए मल्टीडेक टनेल समय की आवश्यकता है। उन्होंने मुंबई महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, एमएमआरडीए आयुक्त श्रीनिवासन, मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे को तकनीकी टीम के साथ बैठक कर एकीकृत यातायात पद्धति बाबत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com